पुडुचेरी: 21 दिसंबर (ए) केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्री मनसुख मांडविया ने रविवार को कहा कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ ने युवाओं की मानसिकता को बदल दिया है और फिटनेस के प्रति समाज में नयी सोच पैदा हुई है।
यहां बीच रोड पर ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान की वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित साइकिल रैली की शुरुआत करते केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो पहल एक साल पहले दिल्ली में एक स्थानीय प्रयोग के रूप में शुरू हुई थी, वह अब एक राष्ट्रीय आंदोलन बन गई है।