नयी दिल्ली: 21 अक्टूबर (ए) सोशल मीडिया पर एक लड़की द्वारा किए गए पोस्ट पर एक ‘कमेंट’ को लेकर हुए विवाद में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान कक्षा नौ के एक छात्र की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, मामले में चार किशोरों को पकड़ा गया है। सभी स्थानीय लड़के हैं।
