हरदोई (उप्र): चार अक्टूबर (ए) हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति और उसकी बेटी की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि हादसा कटरा-बिल्हौर मार्ग पर दुर्गागंज के निकट हुआ और मृतकों की पहचान उमेश (47) और उसकी बेटी ज्योति (20) के रूप में हुई है।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक लाल बालू से लदा हुआ एक डंपर सांडी की ओर जा रहा था, जबकि उमेश और ज्योति मोटरसाइकिल से सुरसा की ओर जा रहे थे, तभी दुर्गागंज के निकट दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।
उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल ज्योति ने हरदोई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश शुरू कर दी है।
