ग्रेटर नोएडा, 01 अक्टूबर एएनएस। उत्तर प्रदेश की हाथरस की घटना को लेकर गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में दिनभर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद नोएडा पुलिस ने कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पीएल पुनिया और सचिन पायलट समेत 153 कांग्रेसियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। 50 अज्ञात लोग भी एफआईआर में शामिल हैं। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं।
जानकारी के मुताबिक, गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने राहुल गांधी और मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत 203 कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई है।
