होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर हमले के बाद पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: तीन अक्टूबर (ए) होर्मुज जलडमरूमध्य में कुवैत के झंडे वाले एक टैंकर पर प्रक्षेपास्त्र हमले के बाद पांच भारतीय नागरिकों को बचाया गया। ओमान में भारतीय

दूतावास ने शनिवार को यह जानकारी दी। भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने ‘एमटी काजिमाह 3’ पर सवार पांच भारतीयों को बचाने के अभियान में मदद की और उन सभी को सुरक्षित रूप से किनारे पर पहुंचाया गया।

उसने बचाव अभियान में लगातार सहयोग और मदद के लिए ओमान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

दूतावास ने इस घटना के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। यह घटना खाड़ी क्षेत्र में बढ़े हुए तनाव के बीच हुई है।

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद से भारतीय नाविकों वाले कई वाणिज्यिक जहाजों पर हमले हुए हैं।

होर्मुज जलडमरूमध्य समुद्र का एक संकरा रास्ता है जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।