धनबाद (झारखंड): चार मार्च (ए)
) झारखंड के धनबाद जिले में बुधवार को होली के दौरान अश्लील गीत बजाने और पुरानी रंजिश के कारण हुए विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
धंसार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरमासिया फुटबॉल मैदान के पास हुई इस घटना के संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।