लखनऊ, 02 फरवरी (ए)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात 10 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। तबादले के इस क्रम में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार को हटाकर औद्योगिक विकास विभाग भेजा गया है। माना जा रहा है कि विभागीय मंत्री श्रीकांत शर्मा से उनकी न बनने की वजह से इनका विभाग बदला गया है। हालांकि उन्हें महत्वपूर्ण विभाग औद्योगिक विकास विभाग व आईटी एवं इलेक्ट्रानिक का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल को वित्त विभाग से हटा दिया गया है। संजीव मित्तल के खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थीं कि वे वित्तीय प्रस्तावों पर अडंगा लगा रहे थे। इन्हें राज्य कर यानी वाणिज्य कर विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को औद्योगिक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राजेंद्र कुमार तिवारी मुख्य सचिवऔद्योगिक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभारअरविंद कुमर अपर मुख्य सचिव ऊर्जा अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत अध्यक्ष यूपी पावर कार्पोरेशन लि.अध्यक्ष जल विद्युत निगम।अध्यक्ष राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण निगम अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग और आईटी एवं इलेक्ट्रानिकआलोक कुमार सिन्हाऔद्योगिक विकास आयुक्त अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर व मनोरंजन कर का प्रभार हटा।
