यूपी में पिक अप और बस की टक्कर में 11 यात्रियों की मौत, 26 घायल उत्तर प्रदेश बुलंदशहर August 19, 2024August 19, 2024Asia News ServiceSpread the loveबुलंदशहर: 19 अगस्त (ए) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक वाहन (मैक्स पिकअप) और निजी बस की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 26 लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।