90 लाख रु के गहने चुराने वाला 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 20 मार्च (ए) उत्तर-पश्चिम दिल्ली में करीब 90 लाख रुपये के सोने और हीरे के आभूषण चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नशे के लिए पैसों का इंतजाम करने के वास्ते चोरी की वारदात को अंजाम दिया।