रांची, 11 अगस्त (ए) झारखंड सरकार ने नौकरशाही में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के करीब 24 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी भी शामिल हैं जिनके स्थान पर विप्र भाल को नियुक्त किया गया है।
