यूपी में 24 आईपीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, चार फरवरी (ए)। उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को रात में 24 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। लखनऊ जोन के पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस आईपीएस सुजीत पाण्डेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाएं का पुलिस महानिदेशक बनाया है. इसके अलावा आईपीएस आलोक प्रियदर्शी को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा है।

प्रवीण कुमार अपर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन भेजा गया है.।

फेरबदल में 11 जिलों के एसएसपी- एसपी बदल दिए गए हैं। इनमें जौनपुर, खीरी,बस्ती,सुलतानपुर, सहारनपुर, गोरखपुर, मेरठ, मिर्जापुर, रायबरेली,पीलीभीत और अमेठी के एसपी शामिल हैं।

ईओडब्ल्यू के आईजी केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ, कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी, गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त, गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रोन्नत होने पर गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इनके अलावा मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को प्रोन्नति मिलने के बाद अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी, लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा को प्रोन्नति मिलने पर कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, मेरठ के एसपी विपिन टाडा को प्रोन्नति मिलने पर कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त, पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को प्रोन्नति मिलने पर एटीएस का डीआईजी, सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को प्रोन्नत होकर तकनीकी सेवाओं का डीआईजी और पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रोन्नति मिलने पर डीआईजी पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। सम्भल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।सुलतानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी, मुरादाबाद नौं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी का एसपी, रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती,गाजियाबाद 47 वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर, बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर, जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर, एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ,सीतापुर 11 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली, अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी बनाया गया है।