यूपी में 27 पीपीएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,23 मई (ए)। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 27 पीपीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। तबादलों की जारी गई सूची के अनुसार पीपीएस अफसर देवेंद्र सिंह को सुल्तानपुर में पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस नियुक्त किया गया है जबकि अमित कुमार पांडेय को पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस जालौन बनाया गया है। नईम खान मंसूरी को सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति दी गई है। गणेश कुमार को मिर्जापुर में पुलिस उपाधीक्षक आरटीसी चुनार नियुक्त किया गया है। इसी तरह संत प्रसाद उपाध्याय को प्रयागराज कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। अवनीश कुमार गौतम को छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ में सहायक सेनानायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। राकेश प्रताप सिंह को कुशीनगर जिले में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।आशुतोष मिश्रा को प्रतापगढ़ में पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। उदय प्रताप सिंह को प्रयागराज में 42वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक बनाया गया है। अरुण कुमार राय को झांसी में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। सुरेंद्र नाथ यादव को लखनऊ जोन में पुलिस उपाधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। अमित चौरसिया को कानपुर नगर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। नरेश कुमार को गाजियाबाद का मंडलाधिकारी बनाया गया है। अमित प्रताप सिंह को लखनऊ में एएनटीएफ का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। मनोज कुमार सिंह को सम्भल का पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। सिंह दीपशिखा अहिबरन को इटावा में 28वीं वाहिनी पीएसी का सहायक सेनानायक बनाया गया है।