लखनऊ,17 जनवरी (ए)। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात तीन मंडलायुक्त व 14 जिलाधिकारी सहित 31 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
हाल ही में सचिव स्तर पर प्रोन्नत हुए लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के सचिव तथा बाराबंकी के डीएम सत्येन्द्र कुमार विशेष सचिव बनाए गए हैं।
अलीगढ़ के डीएम विशाख जी. अब लखनऊ के जिलाधिकारी होंगे। मेरठ, आगरा व अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त के साथ ही मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बिजनौर, कानपुर नगर, बागपत, बांदा, गाजियाबाद, मेरठ, फर्रुखाबाद, बाराबंकी और सुल्तानपुर के जिलाधिकारी बदले हैं। बुलंदशहर, अलीगढ़, प्रतापगढ़, बागपत, मेरठ और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी दूसरे जिले की कमान पाने में कामयाब रहे हैं। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद मेरठ के मंडलायुक्त बनाए गए हैं। इसी तरह, मथुरा के जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह आगरा के मंडलायुक्त और राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती संगीता सिंह को अलीगढ़ के मंडलायुक्त पद का दायित्व सौंपा गया है। दीपक मीणा को डीएम मेरठ से डीएम गाजियाबाद, डॉ विजय सिंह जिलाधिकारी फर्रुखाबाद से डीएम मेरठ बनाए गए। बुलंदशहर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह को मथुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यमुना एक्सप्रेस-वे की कार्यपालक अफसर श्रुति को बुलंदशहर का डीएम बनाया गया।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव शशांक त्रिपाठी और हर्ष कुमार को जिलों की कमान सौंपी गई है। शशांक को बाराबंकी और कुमार हर्ष को सुल्तानपुर का डीएम बनाया गया। सुल्तानपुर डीएम कृतिका ज्योत्सना को राज्य कर विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
अल्पसंख्य कल्याण की निदेशक जे रिभा को बांदा का डीएम बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी को फर्रुखाबाद का डीएम बनाया। इसके अलावा शिव सहाय अवस्थी को प्रतापगढ़, जसजीत कौर को बिजनौर और संजीव रंजन को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया।
इसके अलावा, अर्चना वर्मा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना नियुक्त किया गया है। अंकित कुमार अग्रवाल को अल्पसंख्यक कल्याण के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई। राकेश कुमार सिंह को सचिव, मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है।
सत्येंद्र कुमार को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव और सुल्तानपुर डीएम कृतिका ज्योत्सना को राजस्व विभाग के विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ईशान प्रताप सिंह को विशेष सचिव, नागरिक उड्डयन विभाग और निदेशक, नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. नागेंद्र प्रताप को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी को महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल और आगरा कमिश्नर ऋतु महेश्वरी को सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
| नाम | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
| सेल्वा कुमारी जे. | मंडलायुक्त मेरठ | सचिव नियोजन एवं महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या |
| नरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय | सचिव नियोजन एवं महानिदेशक अर्थ एवं संख्या | सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज |
| सुहास एलवाई | सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग तथा महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल | महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के प्रभार से अवमुक्त |
| रितु माहेश्वरी आयुक्त | मंडलायुक्त आगरा | सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |
| ऋषिकेश भास्कर यशोद | मंडलायुक्त सहारनपुर | मंडलायुक्त मेरठ |
| शैलेन्द्र कुमार सिंह | जिलाधिकारी मथुरा | मंडलायुक्त आगरा |
| चन्द्र प्रकाश सिंह | जिलाधिकारी बुलंदशहर | जिलाधिकारी मथुरा |
| श्रुति | अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण | जिलाधिकारी बुलंदशहर |
| चैत्रा वी | मंडलायुक्त अलीगढ़ | महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल |
| संगीता सिंह | मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना | मंडलायुक्त अलीगढ़ |
| अर्चना वर्मा | विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | मुख्य कार्यपालक अधिकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना |
| सूर्यपाल गंगवार | जिलाधिकारी लखनऊ | सचिव मुख्यमंत्री |
| विशाख जी. | जिलाधिकारी अलीगढ़ | जिलाधिकारी लखनऊ |
| संजीव रंजन | जिलाधिकारी प्रतापगढ़ | जिलाधिकारी अलीगढ़ |
| शिव सहाय अवस्थी | विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग | जिलाधिकारी, प्रतापगढ़ |
| अंकित कुमार अग्रवाल- | जिलाधिकारी बिजनौर | निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण |
| जसजीत कौर | अपर आयुक्त मेरठ | जिलाधिकारी बिजनौर |
| राकेश कुमार सिंह | जिलाधिकारी कानपुर नगर | सचिव मुख्यमंत्री |
| जितेन्द्र प्रताप सिंह | जिलाधिकारी बागपत | जिलाधिकारी कानपुर नगर |
| अस्मिता लाल | अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर | जिलाधिकारी बागपत |
| नगेन्द्र प्रताप | जिलाधिकारी बांदा | अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण |
| जे. रीभा | निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण | जिलाधिकारी बांदा |
| इंद्र विक्रम सिंह | जिलाधिकारी गाजियाबाद | सचिव कृषि, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग तथा निदेशक राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद |
| दीपक मीणा | जिलाधिकारी मेरठ | जिलाधिकारी गाजियाबाद |
| डाॅ. विजय कुमार सिंह | जिलाधिकारी फर्रुखाबाद | जिलाधिकारी मेरठ |
| आशुतोष कुमार द्विवेदी | अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा | जिलाधिकारी फर्रुखाबाद |
| सत्येन्द्र कुमार | जिलाधिकारी बाराबंकी | विशेष सचिव मुख्यमंत्री |
| शशांक त्रिपाठी | विशेष सचिव मुख्यमंत्री | जिलाधिकारी बाराबंकी |
| कृतिका ज्योत्सना | जिलाधिकारी सुल्तानपुर | विशेष सचिव राज्य कर विभाग |
| कुमार हर्ष | विशेष सचिव मुख्यमंत्री तथा विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन | जिलाधिकारी सुलतानपुर |
| ईशान प्रताप सिंह | विशेष सचिव मुख्यमंत्री | वर्तमान पद के साथ विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विभाग तथा निदेशक नागरिक उड्डयन के पद का अतिरिक्त प्रभार |
