ईरान में फंसे 312 भारतीय मछुआरे आर्मेनिया के रास्ते स्वदेश लौटे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 11 अप्रैल (ए)) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से ईरान में फंसे 312 भारतीय मछुआरों का एक समूह आर्मेनिया के रास्ते भारत लौट आया है।

इससे पहले 345 भारतीय मछुआरों को ईरान से निकालकर स्वदेश लाया गया था। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस राहत भरी खबर को साझा किया। उन्होंने मुश्किल वक्त में मदद के लिए आर्मेनिया सरकार और वहां के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान का विशेष रूप से धन्यवाद किया। जयशंकर ने लिखा- 312 और भारतीय मछुआरे सुरक्षित घर लौट आए हैं। इसे मुमकिन बनाने के लिए मेरे दोस्त अरारत मिर्जोयान और आर्मेनियाई सरकार का बहुत-बहुत शुक्रिया।