राज्यसभा के 73 सदस्यों ने आपराधिक मामलों की घोषणा की, 31 अरबपति : एडीआर रिपोर्ट

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 19 मार्च (ए)) चुनाव सुधारों से संबंधित गैर-सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार राज्यसभा के लगभग 32 प्रतिशत मौजूदा सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की घोषणा की है, जबकि इनमें से 14 प्रतिशत अरबपति हैं।

यह रिपोर्ट राज्यसभा के 233 सदस्यों में से 229 के हलफनामों के विश्लेषण पर आधारित है। फिलहाल झारखंड की एक सीट खाली है, जबकि तीन सांसदों के हलफनामे उपलब्ध नहीं थे। इस विश्लेषण में हाल में निर्वाचित 37 सदस्य भी शामिल हैं।