वर्तमान में किन देशों के पास कितने परमाणु हथियार हैं!

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: 17 जून (एपी) वर्तमान में नौ देश ऐसे हैं जो या तो खुद ये स्वीकार करते हैं कि उनके पास परमाणु हथियार हैं या ऐसा माना जाता है कि उनके पास ये हथियार मौजूद हैं।दुनिया में ऐसे सिर्फ 9 देश हैं जिनके पास परमाणु हथियार हैं।  ये देश हैं- अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, उत्तर कोरिया और इजरायल।

सबसे पहले परमाणु हथियार रखने वाले पांच मूल परमाणु हथियार संपन्न देश थे – अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन।  इसमें सबसे ज्यादा परमाणु हथियार रूस ने बनाए हैं। रूस के बाद अमेरिका का नंबर पर आता है। कुल मिलाकर पूरी दुनिया में 12,121 परमाणु हथियार हैं, जिनमें 90 प्रतिशत हिस्सा रूस और अमेरिका के पास है।