छत्रपति संभाजीनगर: 10 जुलाई (ए)) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित एक बाल गृह के चार कर्मचारियों के खिलाफ वहां रहने वाली लड़कियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का मामला दर्ज किया गया है। यहां एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
छावनी पुलिस थाने में बुधवार को दर्ज की गई प्राथमिकी के अनुसार, बालगृह में रहने वाली कुछ लड़कियों ने दावा किया कि उन्हें दिन में चार बार ईसा मसीह की प्रार्थना करने के लिए मजबूर किया जाता था और उन्हें पर्याप्त ‘सैनिटरी पैड’ भी नहीं दिए जाते थे।