रांची: चार अगस्त (ए) झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का सोमवार को निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निधन की जानकारी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूं…”81 वर्षीय शिबू सोरेन पिछले कुछ समय से नियमित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर 24 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया था कि शिबू सोरेन को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की जा रही थी।शिबू सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता थे और पार्टी के संस्थापक संरक्षक भी थे।