संभल (उप्र): 18 सितंबर (ए)
) जिला प्रशासन ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो कथित तौर पर फर्जी अस्पतालों को संरक्षण देकर उनसे एक लाख से पांच लाख रुपये तक की वसूली करता था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं।
जिलाधिकारी राजेंद्र पसिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तरुण पाठक और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।