रांची: 30 अक्टूबर (ए) ) झारखंड के रांची जिले में बृहस्पतिवार को टायर फटने के कारण एक यात्री वाहन के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
) झारखंड के रांची जिले में बृहस्पतिवार को टायर फटने के कारण एक यात्री वाहन के पलटने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी से 45 किलोमीटर दूर बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह में दोपहर करीब दो बजे यह घटना हुई।
पुलिस के अनुसार वाहन में 16 लोग सवार थे और ये लोग आदिवासी समूहों द्वारा बुंडू में ताऊ ग्राउंड में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि घायलों को बुंडू उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 
						