नयी दिल्ली: 27 नवंबर (ए)
) निर्वाचन आयोग (ईसी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि बिहार में चुनाव अधिकारियों को हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पराजित उम्मीदवारों से ईवीएम ‘बर्न-मेमोरी’ या ‘माइक्रोकंट्रोलर’ के सत्यापन का अनुरोध वाला कोई आवेदन नहीं मिला है।
इसने कहा कि 11 नवंबर को बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ हुए आठ विधानसभा उपचुनावों के लिए ऐसा कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ।