नयी दिल्ली: 13 दिसंबर (ए)
) केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में अपनी जीत से उत्साहित कांग्रेस ने शनिवार को विश्वास जताया कि संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही जनादेश मिलेगा और दावा किया कि आने वाले समय में कई “लाल किले” ढह जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रदेश इकाई कुछ महीनों में होने वाले राज्य चुनावों में पूरी “जिम्मेदारी की भावना और एकजुट उद्देश्य” के साथ प्रचार करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह फैसला दर्शाता है कि केरल जवाबदेह शासन चाहता है।