नयी दिल्ली: 18 दिसंबर (ए)
) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में भदोही के कालीन उद्योग से जुड़े लोगों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुनकरों की समस्याओं को लेकर आंखें मूंद ली हैं।
कांग्रेस नेता ने अपने ‘जनसंसद’ कार्यक्रम में भदोही के बुनकरों के कुछ प्रतिनिधियों से मुलाकात का एक वीडियो फेसबुक पर जारी किया और यह भी कहा कि अमेरिका की ‘‘भारत-विरोधी टैरिफ़ नीति’’ का भयंकर असर देश के कई उद्योगों पर पड़ा है और भदोही का कार्पेट व्यापार भी उससे लगभग तबाह हो गया है।