ईरान में सत्ताविरोधी प्रदर्शन : ट्रंप और शीर्ष ईरानी अधिकारियों ने एक दूसरे को धमकी दी

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: दो जनवरी (ए)) ईरान के कुछ हिस्सों में सत्ताविरोधी प्रदर्शनों के गति पकड़ने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शीर्ष ईरानी अधिकारियों ने शुक्रवार को एक-दूसरे को धमकियां दीं।

इसी के साथ जून में अमेरिका द्वारा ईरानी परमाणु स्थलों पर बमबारी के बाद दोनों देशों के बीच पहले से जारी तनाव और भी बढ़ गया है।अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने शुक्रवार को तेहरान में प्रदर्शनकारियों पर ताकत का इस्‍तेमाल कर रहे ईरान के प्रशासन को खुली धमकी दे डाली। ट्रंप ने कहा कि अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई गई और वे मारे गए तो अमेरिका पूरी तरह से कार्रवाई के लिए तैयार है। ट्रंप ने एक ताजा बयान में कहा, ‘अगर ईरान ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई और हिंसक तरीके से उन्‍हें मारा जो उनकी परंपरा रही है तो अमेरिका इन प्रदर्शनकारियों की बचाव के लिए जाएगा। हम लक्ष्‍य तय कर लिया है और ईरान जाने के लिए तैयार है।’ डोनाल्‍ड ट्रंप ने यह चेतावनी ऐसे समय पर दी है जब ईरान में प्रदर्शन कर रहे 7 लोगों की ईरानी सरकार की हिंसक कार्रवाई में अब तक मौत हो चुकी है।