अमित शाह ने अजित पवार की मृत्यु को ‘व्यक्तिगत क्षति’ बताया, राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने जताया शोक

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 28 जनवरी (ए)) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बुधवार को विमान हादसे में अजित पवार की मृत्यु पर शोक जताया। शाह ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मृत्यु न केवल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) परिवार, बल्कि उनके लिए भी एक ‘‘व्यक्तिगत क्षति’’ है।

अधिकारियों के अनुसार, पुणे जिले में बुधवार सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता (राकांपा) नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती इलाके में उतर रहा था।