हात याई (थाईलैंड): 12 फरवरी (ए
) दक्षिणी थाईलैंड में 17 वर्षीय एक किशोर ने पुलिसकर्मी से बंदूक छीनकर एक सरकारी स्कूल में घुसकर गोलीबारी की और करीब दो घंटे तक चले हमले के दौरान कुछ लोगों को बंधक बना लिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
प्रांतीय सरकार ने एक बयान में कहा कि सोंगखला प्रांत स्थित पातोंगप्रथनकिरिवाट स्कूल में मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर घायल कर दिया और बाद में उसे हिरासत में ले लिया। हमला अपराह्न में हुआ और तब कक्षाएं समाप्त हो चुकी थीं।