जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

राष्ट्रीय
Spread the love

जम्मू: 22 फरवरी (ए)) जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सेना के जवानों ने चतरू के जंगलों में दो संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि जिस इलाके की घेराबंदी की गई है, उसमें अतिरिक्त सैन्य बल भेज दिया गया है और विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

बर्फ से ढके चतरू वन क्षेत्र में पिछले महीने आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थीं, जिनमें एक सैनिक शहीद हो गया था और एक आतंकवादी मारा गया था।