कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में शरद पवार के समर्थन की घोषणा की

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई: चार मार्च (ए) कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में महाराष्ट्र से महा विकास आघाडी (एमवीए) उम्मीदवार के तौर पर राकांपा (शप) के प्रमुख शरद पवार के समर्थन की बुधवार को घोषणा की। महाराष्ट्र की सात सीट पर चुनाव होना है, जिसमें से एक पर एमवीए की जीत की संभावना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव रमेश चेन्नीथला ने ‘ बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें 16 मार्च को होने वाले चुनाव में पवार का समर्थन करने के फैसले के बारे में बताने के लिए कहा है।

पवार राज्यसभा के मौजूदा सदस्य हैं।

कांग्रेस ने यह फैसला नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच मार्च से एक दिन पहले लिया है।

इससे पहले, एमवीए में शामिल तीन दलों कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उबाठा) ने इस सीट पर उम्मीदवारी के लिए अपना-अपना दावा पेश किया था।

अप्रैल में रिक्त होने वाली महाराष्ट्र की सात राज्यसभा सीट में से एक सीट पर संयुक्त विपक्ष की जीत की प्रबल संभावना है।