अमेरिका ने समुद्र में फंसे ईरानी तेल पर प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

फ्लोरिडा (अमेरिका): 21 मार्च (ए)) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन तेल की बढ़ती कीमतों को कम करने के प्रयासों के तहत उस ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को एक महीने के लिए हटाएगा जो समुद्र में फंसा है। अमेरिकी अधिकारियों ने यह घोषणा की।

यह छूट शुक्रवार तक जहाजों पर लद चुके ईरानी तेल पर लागू होगी और 19 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी।