ईरान ने अपनी टीमों को ‘शत्रु’ देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित किया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

तेहरान: 27 मार्च (एपी) ईरान ने अपनी खेल टीमों को उन देशों की यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया है जिन्हें वह ‘‘शत्रु’’ मानता है। ईरान के सरकारी टीवी ने सऊदी अरब में उनके देश के फुटबॉल क्लब ट्रैक्टर एफसी के निर्धारित मैच से पहले गुरुवार को यह जानकारी दी।

तेहरान में ईरान के खेल मंत्रालय द्वारा घोषित प्रतिबंध में विश्व कप फुटबॉल का कोई जिक्र नहीं किया गया है जो 11 जून से अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में शुरू हो रहा है।