पुलिस निरीक्षक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर
Spread the love

सुलतानपुर (उप्र): 29 मार्च (ए)) सुलतानपुर जिले के अखंडनगर थाने में तैनात निरीक्षक रविवार शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि अखण्डनगर थाने में तैनात निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी को उसके घर में संदिग्ध हालात में दायें कंधे के नीचे गोली लग गयी। उन्होंने बताया कि द्विवेदी को सुलतानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।