नयी दिल्ली: दो अप्रैल (ए)
) दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह द्वारा कथित तौर पर 2006 में रिलीज एक ‘‘अश्लील और अपमानजनक’’ गीत पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह गीत शिष्टता के न्यूनतम मानकों की भी पूरी तरह से अवहेलना करता है और इसे ऑनलाइन मंचों से हटाने का निर्देश दिया।
न्यायमूर्ति पुरुषेंद्र कुमार कौरव ने कहा कि इस गीत ने अदालत की ‘‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’’ दी है और कानून के शासन द्वारा शासित समाज में कलात्मक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में नाबालिगों की पहुंच वाले मंचों पर ऐसे गीत का प्रसार बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है