रूस का यूक्रेन पर ड्रोन हमला : पांच लोगों की मौत, 30 अन्य घायल

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कीव: चार अप्रैल (एपी) रूस द्वारा शुक्रवार रात यूक्रेन पर किए गए ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। यूक्रेन के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रूस द्वारा ये हमले ऐसे समय किये गए हैं, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की तुर्किये के अपने समकक्ष रजब तैयब एर्दोआन के साथ वार्ता के लिए इस्तांबुल की यात्रा पर हैं। जेलेंस्की का ‘ईस्टर्न ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन’ के आध्यात्मिक नेता, इक्यूमेनिकल पैट्रिआर्क बार्थोलोम्यू से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है।