दुबई: चार अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दी गई छह अप्रैल की समय सीमा की याद दिलाते हुए कहा कि इसका पालन नहीं करने पर उसे विनाशकारी परिणामों का सामना करना पड़ेगा।
ट्रंप ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘‘याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दस दिन का समय दिया था।’’
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि समय तेजी से बीत रहा है। उन्होंने बताया कि अमेरिका ने ईरान को समझौता करने और होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए पहले ही समय दिया था, जिसमें अब सिर्फ 48 घंटे ही बाकी हैं। ट्रंप ने कहा, “याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था। समय तेजी से बीत रहा है। 48 घंटे के बाद अमेरिका उन पर कहर बनकर टूट पड़ेगा।” यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और पूरी दुनिया की नजरें अब अगले 48 घंटों पर टिकी हुई हैं।