बजरी से भरा ट्रक पलटा, तीन मजदूरों की मौत व दो अन्य घायल

उत्तर प्रदेश सहारनपुर
Spread the love

सहारनपुर (उप्र): 10 अप्रैल (ए)) सहारनपुर जिले में बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसके नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात नागल थाना क्षेत्र में सहारनपुर-झबरेड़ा मार्ग पर निर्माणाधीन पुल के पास हुआ।