पाकिस्तान की सिंध सरकार ने ऊर्जा बचाने के लिए बाजारों और मॉल को जल्दी बंद करने का निर्देश दिया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कराची: 10 अप्रैल (ए) पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सरकार ने शुक्रवार को कराची और अन्य प्रमुख शहरों के सभी बाजारों, शॉपिंग मॉल, दुकानों, रेस्तरां और शादी समारोह स्थलों (वेडिंग हॉल) को हर दिन जल्दी बंद करने का आदेश दिया है।

यह पश्चिमी एशिया संघर्ष के मद्देनजर अपनाए जा रहे मितव्ययिता उपायों का हिस्सा है।