पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार रूपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश बुलंदशहर
Spread the love

बुलंदशहर (उप्र): 13 अप्रैल (ए)) बुलंदशहर जिले के अनूप शहर इलाके में पुलिस और स्वाट टीम (विशेष हथियार एवं रणनीति दल) ने एक संयुक्त अभियान के तहत हुई मुठभेड़ में 50 हजार रूपये के इनामी बदमाश विनोद शर्मा को गिरफ्तार किया है।

अनूप शहर के पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा बुलंदशहर अड्डे पर निरीक्षण अभियान के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की गई मगर रुकने के बजाय उसने भागने का प्रयास किया।