काहिरा: 13 अप्रैल (एपी) अमेरिकी सेना द्वारा सोमवार से ईरान के सभी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की नाकाबंदी शुरू किए जाने की घोषणा के बाद तेल की कीमतें और बढ़ने तथा युद्ध के और भीषण होने की आशंका है।
अमेरिका की इस घोषणा के बाद ईरान ने फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में स्थित बंदरगाहों को निशाना बनाने की धमकी दी है जिससे क्षेत्र में टकराव गहराने का खतरा बढ़ गया है।इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग’ (आईआरआईबी) के अनुसार, ‘‘फारस की खाड़ी और ओमान सागर में सुरक्षा या तो सभी के लिए होगी या किसी के लिए भी नहीं।’’ईरानी सेना ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र का कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा।’’
मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, खातम अल-अनबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सामूहिक होनी चाहिए और चेतावनी दी कि ईरानी बंदरगाहों को निशाना बनाने वाले किसी भी कदम का असर पड़ोसी देशों पर भी पड़ेगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरानी बंदरगाहों की सुरक्षा को खतरा हुआ तो फारस की खाड़ी या ओमान की खाड़ी में कोई भी बंदरगाह सुरक्षित नहीं रहेगा.
ईरान की ओर से यह नई चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी सेना ने सोमवार से ईरानी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की नाकाबंदी शुरू करने की घोषणा की है. यह फैसला 2 सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा के बाद होर्मुज स्ट्रेट से सीमित जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू होने की खबरों के बाद लिया गया है.