आजम खान की सजा बढ़ाने को दायर अपील में नवाब काजिम का पक्ष सुनने का निर्देश

उत्तर प्रदेश प्रयागराज
Spread the love

प्रयागराज: 15 अप्रैल (ए)) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने रामपुर के विशेष न्यायाधीश (सांसद/विधायक) को आजम खान की सजा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा दाखिल अपील में नवाब काजिम अली खान का पक्ष भी सुनने का निर्देश दिया है।

न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान ने नवाब काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां द्वारा दायर याचिका का निस्तारण करते हुए यह आदेश पारित किया।