लखनऊ: 28 अप्रैल (ए)
) समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कथित अश्लील वीडियो प्रसारित होने से आदित्यनाथ सरकार की छवि बुरी तरह धूमिल हुई है।
अधिकारी का नाम लिए बिना यादव ने कहा कि इस वीडियो ने भाजपा सरकार के “नारी सम्मान” और “नारी वंदन” के दावों का खोखलापन उजागर कर दिया है।