चीन और ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने पर चर्चा के लिए बातचीत की

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग: छह मई (ए)) चीन ने बुधवार को ईरान से होर्मुज जलडमरूमध्य को ‘यथा शीघ्र’ फिर से खोलने का आह्वान किया। चीन ने तेहरान की परमाणु हथियार विकसित न करने की प्रतिबद्धता की सराहना की, जो इस्लामी गणराज्य के खिलाफ युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रमुख मांग थी।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यहां अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय जलडमरूमध्य के जरिये सामान्य और सुरक्षित नौवहन बहाल करने को लेकर समान रूप से चिंतित है, और चीन आशा करता है कि संबंधित पक्ष अंतरराष्ट्रीय समुदाय के इस मजबूत आह्वान पर जल्द से जल्द प्रतिक्रिया देंगे।’’