पश्चिम बंगाल: राज्यपाल ने विधानसभा भंग की,ममता का मंत्रिमंडल किया बर्खास्त

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता, सात मई (ए)।पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार करने के बाद बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए गुरुवार को ममता बनर्जी के पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर दिया है।इसके लिए उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 174(2)(b) का इस्तेमाल किया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा को 7 मई 2026 से भंग करने का आदेश जारी कर दिया। लोक भवन, कोलकाता की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि राज्यपाल आर.एन. रवि ने विधानसभा भंग करने का आदेश दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

बनर्जी ने मतगणना में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए दावा किया कि लगभग 100 सीटें लूटी गई हैं और उनकी पार्टी का मनोबल गिराने के लिए मतगणना की गति जानबूझकर धीमी की गई थी। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें  मतगणना केंद्र के अंदर लात मारी गई, धकेला गया और बदसलूकी की गई।’ उन्होंने दावा किया कि केंद्रीय बल के जवान मतगणना केंद्रों के बाहर गुंडों जैसा व्यवहार कर रहे थे। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर अपना हमला तेज करते हुए कहा, इतिहास में एक काला अध्याय लिख दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त खलनायक बन गए हैं।