कोलकाता: 10 मई (ए)
) पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के दो अधिकारियों और पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (कार्यकारी) के सात अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया। आधिकारिक अधिसूचनाओं में यह जानकारी दी गयी।
अधिसूचनाओं के मुताबिक, वर्तमान में एमएसएमई एवं वस्त्र विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत पी. प्रोमोथ और पश्चिम मेदिनीपुर के एडीएम नवनीत मित्तल को तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।