बाराबंकी (उप्र): 15 मई (ए)
) बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में भेलसर मार्ग पर तेज हवा के कारण शीशम का पेड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे मैदीपुर मोड़ के पास हुआ जब खेतासराय गांव निवासी विकास रावत (32), मैकूलाल (55) और दो अन्य लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सेंटरिंग का सामान लेकर गांव लौट रहे थे तभी तेज हवा के कारण सड़क किनारे शीशम का पेड़ अचानक ट्रॉली पर गिर पड़ा।