सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश देवरिया
Spread the love

देवरिया (उप्र): 17 मई (ए)) देवरिया जिले में सड़क हादसे में पांच वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात खुखुंदू थाना क्षेत्र के सिसई ढाले के पास उस वक्त हुई जब करकटही परसिया निवासी निराशा कुमारी (19) अपनी बहन के बेटे प्रियांशु को साइकिल से कहीं ले जा रही थीं तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी।