ठाणे: 21 मई (ए)
) महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार परिसर में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने से एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि गामदेवी बाजार परिसर में सब्जी और कपड़ों की दुकाने हैं, वहां तड़के तीन बजकर 45 मिनट पर आग लगने के बाद ‘‘ब्रिगेड कॉल” (अधिकतम दमकल संसाधनों की आवश्यकता वाली स्थिति) घोषित की गई।