भाजपा ने ‘भारत में रहने पर शर्म आती है’ संबंधी टिप्पणी को लेकर सिब्बल पर हमला बोला

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: एक जून (ए)) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी आलोचना करने के लिए सोमवार को राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल पर तीखा हमला बोला और उन पर “भारत से नफरत करने’ का आरोप लगाते हुए कहा कि वह 2021 में पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा पर चुप थे।

सिब्बल ने रविवार को कहा था कि उन्हें ऐसे देश में रहने पर शर्म आती है, जहां सत्तारूढ़ पार्टी लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।