नयी दिल्ली: दो जून (ए)
) केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के चेयमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का मंगलवार को बोर्ड से तबादला कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए अपनाई गई डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली में कथित अनियमितताओं के मद्देनजर यह कदम उठाया.
सीबीएसई उस समय विवादों में घिर गई, जब कक्षा 12 के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि बोर्ड की ओर से अपलोड की गई उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन प्रतियां उनकी लिखावट से मेल नहीं खातीं। इससे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान में संभावित गड़बड़ी को लेकर चिंताएं बढ़ गईं।
अधिकारियों के मुताबिक, सरकार ने सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव का तबादला कर दिया है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया में ओएसएम प्रणाली के कार्यान्वयन को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने चिंताएं जताई हैं।
तकनीकी खामियों, भुगतान संबंधी विफलताओं और सत्यापन एवं पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी को लेकर भी बोर्ड को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।