रूबियो से मुलाकात में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई: पाकिस्तान

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद: चार जून (ए)) पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया कि उप प्रधानमंत्री इशहाक डार ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के साथ वाशिंगटन में अपनी हालिया मुलाकात के दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी साझा की थी।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से उन खबरों के बारे में पूछा गया कि डार ने 29 मई को अपनी बैठक के दौरान रूबियो के साथ ईरान की परमाणु संबंधी जानकारी साझा की थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व विश्लेषक लैरी जॉनसन ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से दावा किया था कि डार और रुबियो के बीच हुई बातचीत में यह सामने आया कि ईरान अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाने को तैयार है। उनके अनुसार, इस जानकारी से अमेरिकी विदेश मंत्री चिंतित हो गए थे।डार का वाशिंगटन दौरा रुबियो के भारत दौरे से पहले पहले हुआ था। रुबियो नई दिल्ली में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे।