ट्रंप ने सेना से एआई का अधिकतम इस्तेमाल करने का आह्वान किया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

वाशिंगटन: छह जून (ए)) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ज्ञापन जारी कर अमेरिकी सेना और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का अधिकतम उपयोग करने को कहा है।

ट्रंप ने एआई के इस्तेमाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रता की रक्षा करने और स्वायत्त हथियार प्रणालियों पर निगरानी बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।